• Thu. Jul 31st, 2025
Share this

*जनपद देहरादून के मालदेवता क्षेत्र में नदी का जलस्तर बढ़ने से फंसे 05 युवक, SDRF की तत्परता से बची जान।*

कल दिनाँक 12 सितम्बर देर रात्रि सिटी कंट्रोल रूम द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि केसरवाला, मालदेवता पुलिस चौकी क्षेत्र में 05 युवक नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी के बीच बने टापू में फंस गए है।

उक्त घटना की जानकारी मिलते ही SDRF रेस्क्यू टीम त्वरित कार्यवाही हेतु मोके पर पहुँची। घटनास्थल पर 05 युवक जो कि पिकनिक मनाने आये हुए थे, नदी के किनारे बैठे हुए थे। अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से वे सब वही पर फंस गए, नदी को स्वयं पार करना भी उनके लिए संभव नही था।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा आरक्षी सुशील कुमार के नेतृत्व में रेस्क्यू कार्य आरम्भ किया गया। सर्वप्रथम एक रोप को नदी के इस छोर से उस छोर पर बांधा गया तथा लाइफ जैकेट को युवकों तक पहुँचाया गया।

SDRF टीम द्वारा कड़ी मशक्कत व अत्यधिक साहस का परिचय देते हुए 05 युवकों को सकुशल किनारे निकाल लिया गया।

युवकों का विवरण:-

1. गौतम कुमार पुत्र रामकिशन, उम्र- 37 वर्ष, निवासी- ईश्वर विहार, रायपुर, देहरादून।
2. कोशिन्द्र पुत्र बलजीत सिंह, 23 वर्ष, हाल निवासी- मंदाकिनी विहार, रायपुर।
3. प्रवीण सिंह पुत्र सोमपाल, 28 वर्ष, निकट रायपुर थाना काली मंदिर, देहरादून।
4. सोकिम कुमार पुत्र सोमपाल, 30 वर्ष, पता- उपरोक्त
5. मनोज कुमार पुत्र सोमपाल, 23 वर्ष, पता- उपरोक्त।

Share this

By admin

संगठन को और अधिक गतिशील व मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने
मंत्री जोशी ने कहा कि डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए जो चेतावनी दी थी, एक देश में दो विधान, दो निशान और दो प्रधान नहीं चलेंगे। वह सिर्फ नारा नहीं, बल्कि राष्ट्र की एकता के लिए दिया गया उनका तेजस्वी संदेश था  
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट और कठोर निर्देशों के बाद, प्रशासन ने एक निर्णायक और साहसी कदम उठाया है—हरिद्वार को अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में “सनातन अभियान” की शुरुआत।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *