• Tue. May 19th, 2026

आपदा कंट्रोल रूम देहरादून द्वारा सूचित कराया गया कि एक कॉलर द्वारा समय 02:45 बजे बताया गया कि ग्राम सर खेत रायपुर में बादल फट गया है ।कई लोग फंसे हैं व एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है

Byadmin

Aug 20, 2022
Share this

आपदा कंट्रोल रूम देहरादून द्वारा सूचित कराया गया कि एक कॉलर द्वारा समय 02:45 बजे बताया गया कि ग्राम सर खेत रायपुर में बादल फट गया है ।कई लोग फंसे हैं व एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है

जिसके बाद सूचना पर पोस्ट सहस्त्रधारा से  घटनास्थल के लिए रवाना हुई।लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण मार्ग मालदेवता पर बाधित मिला। वाहन के किसी सूरत में आगे न जाने की सूरत में टीम द्वारा बिना वक़्त गवाये तत्काल पैदल ही आगे बढ़ने का निर्णय लिया गया।*
घटनास्थल पर पहुंचकर ज्ञात हुआ कि बादल फटने के कारण नदी एवं कुवा खाला में अत्यधिक पानी आने से ग्राम सरखेत में कुछ मकानों में पानी घुस आया।*
*SDRF टीम द्वारा ग्राम सरखेत में फंसे सभी लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित कर दिया गया है । किसी भी प्रकार की जनहानि नही हुई है। चार-पांच किलोमीटर आगे कुछ लोग रिसॉर्ट में पनाह लिए हुए है,जिन्हें रेस्क्यू करने हेतु टीम जा रही है ।*

Share this

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *