• Tue. Nov 3rd, 2026

रहे भगवान है की रचयिता श्रीमती प्राची ने आज मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को अपनी काव्य रचना की प्रति भेंट की..

Share this

आ रहे भगवान है की रचयिता श्रीमती प्राची ने आज मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को अपनी काव्य रचना की प्रति भेंट की..







गौरतलब है कि श्रीमती प्राची द्वारा रचित भजन ‘आ रहे भगवान है’ ने आज कल अयोध्या से लेकर पूरे देशभर में धमाल मचा रखा है। भजन को उत्तराखंड के ही गायक श्री जुबिन नौटियाल ने स्वर दिये है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने लेखिका को शुभकामनाएँ दी तथा कहा कि उत्तराखंड में प्रतिभाओ की कमी नही है। श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठान के ऐतिहासिक पल पर उत्तराखंड की बेटी प्राची द्वारा रचित एवं उत्तराखंड के ही बेटे जुबिन नौटियाल द्वारा गाये भजन को राष्ट्रीय स्तर तत्काल पहचान मिलना उत्तराखंड के लिये गौरव की बात है।

इस मौके पर लेखिका ने मुख्यमंत्री एवं विधायक श्री खजानदास का आभार जताते कहा कि एक सामान्य गृहणी के लिए इससे अधिक अविस्मरणीय गौरवमयी क्षण क्या हो सकता है जब देश दुनिया में सभी सनातनियों तक मेरी भावनायें एवं श्री राम के प्रति आगाध आस्था लेखनी के माध्य से भजन के रूप में गुंजायमान हो रही हैं।

इस दौरान राजपुर रोड़ विधायक श्री खजानदास एवं देहरादून के सुप्रसिद्ध लेखिका के पति डा० विपुल कण्डवाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Share this

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *