• Thu. Nov 5th, 2026

जनता की हर समस्या में तत्पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, आग पीड़ित परिवार को दी राहत की उम्मीद

Share this

 







जनता की हर समस्या में तत्पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, आग पीड़ित परिवार को दी राहत की उम्मीद

 

 

 

 

 

 

 

 

 

देहरादून, 31 जुलाई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज प्रातः न्यू कैंट रोड, हाथीबड़कला क्षेत्र स्थित निकट पोस्ट ऑफिस के पास 10बी आवास पर पहुंचकर पूनम देवी के घर में आग लगने की घटना का निरीक्षण किया। मंत्री ने मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों से घटनास्थल की जानकारी लेते हुए आग लगने के कारणों की जानकारी ली।

 

स्थानीय लोगों ने बताया गया कि बीती देर रात शॉर्ट सर्किट के कारण पूनम देवी के घर में अचानक आग लग गई, जिससे घर में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। सौभाग्यवश इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। पूनम देवी अपने बच्चों के साथ राजस्थान स्थित खाटू श्याम मंदिर दर्शन हेतु गई है।

 

कैबिनेट मंत्री ने प्रभावित परिवार को हरसंभव सहायता का आश्वासन देते हुए राहत प्रक्रिया में तेजी लाने और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचाव हेतु आवश्यक सतर्कता बरतने का आहवान किया।

 

इस दौरान स्थानीय पार्षद भूपेंद्र कठैत, मोहन बहुगुणा, रमेश प्रधान सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Share this

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed