• Fri. Feb 21st, 2025

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जनसभा के दौरान कहा कि यह दो विचाधाराओं की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि यह राम भक्तों और राम विरोधियों के बीच की लड़ाई है  

Share this

 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जनसभा के दौरान कहा कि यह दो विचाधाराओं की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि यह राम भक्तों और राम विरोधियों के बीच की लड़ाई है

9

 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज आगामी निकाय चुनाव के मद्देनजर देहरादून नगर निगम क्षेत्र के मालसी वार्ड न.01 भाजपा पार्षद प्रत्याशी अनुराग सिंह, बद्रीश कॉलोनी वार्ड न.48 से पार्षद प्रत्याशी कमली भट्ट, द्रोणपुरी वार्ड 43 से भाजपा पार्षद प्रत्याशी रजनी देवी और सीमद्वार वार्ड 40 से भाजपा पार्षद प्रत्याशी मीरा कठेत के समर्थन में आयोजित जनसभाओं में प्रतिभाग कर क्षेत्र वासियों पूर्व सैनिकों से आगामी 23 जनवरी को भाजपा के मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल और भाजपा पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान विधायक सविता कपूर ने भी जनसभा में उपस्थिति हुए और भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जनसभा के दौरान कहा कि यह दो विचाधाराओं की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि यह राम भक्तों और राम विरोधियों के बीच की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि एक तरफ वह राम भक्त हैं, जिन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए संघर्ष किया और राम मंदिर आंदोलन में कई लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी और दूसरी तरफ वह लोग है, जो कहते थे भगवान राम काल्पनिक है और वो है, ही नहीं। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के निर्माण के लिए कई राम भक्तों ने बलिदान दिया था और आज 500 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हो पाया तो वह प्रधानमंत्री मोदी के कारण ही संभव हो पाया है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने क्षेत्रवासियों से आगामी 23 जनवरी को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
इस अवसर पर भाजपा पार्षद प्रत्याशी अनुराग सिंह, पार्षद प्रत्याशी कमली भट्ट, पार्षद प्रत्याशी रजनी देवी, पार्षद प्रत्याशी मीरा कठेत, मंडल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, शमशेर सिंह बिष्ट, मंडल अध्यक्ष अंजू बिष्ट, आदित्या चौहान, राजेश सिंह, आशीष शर्मा, राहुल चौहान, राज डिमरी, दिनेश रावत, श्रीकांत त्यागी, भगवान सिंह रावत, विनीत सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Share this

By admin

राज्य सरकार का यह फैसला शहीदों के परिवारों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता और सम्मान को दर्शाता है।इस निर्णय से न केवल परिवारों को आर्थिक संबल मिलेगा, बल्कि उन्हें समाज में एक सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर भी प्राप्त होगा  
यह बजट प्रदेश के सतत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा और राज्य को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक होगा : जोशी
यह बजट कृषि, सिंचाई, ऊर्जा, अवसंरचना, संयोजकता, आयुष, पर्यटन, शिक्षा, चिकित्सा, प्रदेश में सड़कों के निर्माण और सभी वर्गों के विकास एवं उत्थान बजट बताया है : महाराज    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed