• Thu. Jul 31st, 2025

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा चुनाव प्रचार लगभग अंतिम चरण में हैं

Share this

दिल्ली के बीजेपी चुनाव कार्यालय में विधानसभा प्रवासी और विधानसभा संयोजको संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की बैठक..

मंत्री जोशी ने अधिक से अधिक मतों से मनोज तिवारी को विजय दिलाने की अपील की

 

बैठक में आगामी प्रस्तावित कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा रणनीतियों एवं संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई..

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा चुनाव प्रचार लगभग अंतिम चरण में हैं

मंत्री जोशी ने उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा सांसद प्रत्याशी मनोज तिवारी के समर्थन में चुनाव प्रचार के अंतिम चरणों में घर घर जाकर लोगों से जनसंपर्क के लिए प्रेरित करने का आव्हान किया

काबीना मंत्री गणेश जोशी ने आज दिल्ली के यमुना विहार स्थित उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा सांसद प्रत्याशी मनोज तिवारी के लोकसभा चुनाव कार्यालय में लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत आगामी प्रस्तावित कार्यक्रमों के संबंध में विधानसभा प्रभारी और विधानसभा संयोजकों के साथ बैठक की गई।
बैठक में आगामी प्रस्तावित कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा रणनीतियों एवं संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा चुनाव प्रचार लगभग अंतिम चरण में हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा सांसद प्रत्याशी मनोज तिवारी के समर्थन में चुनाव प्रचार के अंतिम चरणों में घर घर जाकर लोगों से जनसंपर्क के लिए प्रेरित करने का आव्हान किया और अधिक से अधिक मतों से मनोज तिवारी को विजय दिलाने की अपील की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को पूर्ण निष्ठा पूर्वक अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आव्हान किया।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, दर्जाधारी कैलाश पंत, जिलाध्यक्ष पूनम चौहान, राजेश शुक्ला, रवि रौतेला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Share this

By admin

संगठन को और अधिक गतिशील व मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने
मंत्री जोशी ने कहा कि डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए जो चेतावनी दी थी, एक देश में दो विधान, दो निशान और दो प्रधान नहीं चलेंगे। वह सिर्फ नारा नहीं, बल्कि राष्ट्र की एकता के लिए दिया गया उनका तेजस्वी संदेश था  
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट और कठोर निर्देशों के बाद, प्रशासन ने एक निर्णायक और साहसी कदम उठाया है—हरिद्वार को अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में “सनातन अभियान” की शुरुआत।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *