• Tue. Jul 1st, 2025
Share this

मुख्यमंत्री धामी ने  टनकपुर  मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में मुख्य सेवक आपके द्वार’ के अंतर्गत ‘ जन संवाद’ कार्यक्रम  में प्रतिभाग करते हुए जनता की समस्याएं सुनी।

 

 

 

 

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के तत्काल निस्तारण हेतु निर्देशित किया। इस दौरान कई संगठनों व लोगों ने अपनी समस्याओं को सीएम के समक्ष प्रमुखता से रखा।

मुख्यमंत्री   पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जो समस्या जिला स्तर पर हल हो सकती है उनका समाधान निर्धारित समय पर होना चाहिए। वह समस्या  अनावश्यक शासन या उनके स्तर पर नहीं आनी चाहिए, जिला स्तर पर होने वाले कार्यों की फाइल सचिवालय स्तर में आने पर अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

 

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शारदा घाट का निर्माण नमामि गंगे के अंतर्गत हो इसके लिए हम लगातार प्रयासरत हैं, उन्होंने जिलाधिकारी को नियमित माँ सारदा की आरती करने हेतु नमामि गंगे के अंतर्गत प्रस्ताव दिए जाने को निर्देशित किया। उन्होंने कहा मां पूर्णागिरि धाम में आने वाले लाखों श्रद्धालु हमारे चंपावत लोहाघाट पिथौरागढ़ के साथ ही अन्य जिलों में घूमे इसके लिए हम मंदिर माला मिशन के अंतर्गत पौराणिक मंदिरों एवं स्थानों को जोड़कर एक सर्किट के रूप में विकसित कर रहे हैं। उन्होंने कहा पूर्णागिरि को रोपवे से जोड़ने का कार्य जल्द ही किया जाएगा। दूरदराज सीमांत गांव के विकास हेतु सरकार गांव में चौपाल कार्यक्रम की व्यवस्था करने जा रही है।

 

इस दौरान मुख्यमंत्री   पुष्कर सिंह धामी ने खूना निवासी फकरुद्दीन को ₹50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता का चेक भी प्रदान किया।

 

इस दौरान जिलाधिकारी   नरेंद्र सिंह भंडारी, पुलिस अधीक्षक. देवेंद्र पींचा,पालिकाध्यक्ष   विपिन वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष   निर्मल महरा, प्रदेश मंत्री हेमा जोशी,सीडीओ श. आर एस रावत, एडीएम श्री हेमंत कुमार वर्मा एस डी एम हिमांशु कफलटीया एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Share this

By admin

मंत्री जोशी ने कहा कि डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए जो चेतावनी दी थी, एक देश में दो विधान, दो निशान और दो प्रधान नहीं चलेंगे। वह सिर्फ नारा नहीं, बल्कि राष्ट्र की एकता के लिए दिया गया उनका तेजस्वी संदेश था  
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट और कठोर निर्देशों के बाद, प्रशासन ने एक निर्णायक और साहसी कदम उठाया है—हरिद्वार को अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में “सनातन अभियान” की शुरुआत।  
मंत्री जोशी ने कहा कि इस दौर में पीड़ा उठाने वाले लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित करना मेरा सौभाग्य है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed