• Fri. May 9th, 2025

बोले गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी जानसू रेल टनल का ब्रेकथ्रू ऐतिहासिक  

Share this

 

बोले गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी जानसू रेल टनल का ब्रेकथ्रू ऐतिहासिक

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने कहा आज का दिन भारत के रेल इतिहास का बहुत महत्वपूर्ण दिन है। आज से ठीक 172 वर्ष पूर्व 16 अप्रैल 1853 के दिन भारत में रेल सेवा की शुरुआत हुई थी।
सांसद बलूनी ने कहा आज ही के दिन मेरी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत देश की सबसे बड़ी 14.58 किलो मीटर लंबी सुरंग संख्या T-8 एवं T-8M जनासू में ब्रेकथ्रू हुई है जो ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का महत्वपूर्ण स्टेशन है। इस जटिल एवं चुनौतीपूर्ण कार्य में जुटे सभी इंजीनियर, तकनीशियन, श्रमिकों के परिश्रम और संकल्प का अभिनंदन जो इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए दिनरात तत्परता से कार्य कर रहे हैं।
सांसद बलूनी ने कहा केंद्रीय रेल मंत्री उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी और कैबिनेट मंत्री धन सिंह के साथ मुझे इस महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक अवसर पर उपस्थिति रहने का सौभाग्य मिला बलूनी ने कहा
यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में यह बहुउद्देशीय परियोजना आने वाले समय में उत्तराखंड की लाइफ लाइन बनेगी, जो तीर्थ यात्रियों, पर्यटकों, सेना सहित स्थानीय नागरिकों को आवागमन में बड़ी सुविधा प्रदान करेगी

Share this

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed