• Tue. Jul 1st, 2025

दिल्ली में खेल विकास में सक्रिय हैं सरस्वती और संगीता, मंत्री ने दी हर संभव मदद का आश्वासन  

Byadmin

Jun 19, 2025
Share this

 

दिल्ली में खेल विकास में सक्रिय हैं सरस्वती और संगीता, मंत्री ने दी हर संभव मदद का आश्वासन

 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भारतीय महिला फ्लोरबॉल टीम की मैनेजर सरस्वती भण्डारी और कप्तान संगीता राठी को किया सम्मानित।
18 अप्रैल 2025 से 25 अप्रैल 2025 तक आयोजित महिला फ्लोरबॉल चौम्पियनशिप खेल में भारत की ओर से सरस्वती भण्डारी ने मैनेजर और संगीता राठी ने कप्तान के रूप में प्रतिभाग किया जिसमें भारत, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैण्ड, दक्षिण कोरिया, जापान, फिलीपींस, मलेशिया और थाईलैंड ने प्रतिभाग किया। दोनों खिलाड़ी कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिली और मंत्री ने उन्हें सम्मानित किया। मंत्री गणेश जोशी ने बताया विश्व फ्लोरबॉल चौम्पियनशिप 2025 में सरस्वती भण्डारी ने मैनेजर और संगीता राठी ने कप्तान के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व किया। संगीता राठी को भारत की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब प्राप्त हुआ और भारत की ओर से पहला गोल दागकर इतिहास रचा। वर्ष 2020 में भारतीय महिला टीम ने प्रथम विश्व वर्चुअल फ्रीस्टाईल फ्लोरबॉल कप जीता और एशिया ओशिनिया फ्लोरबॉल परिसंघ में वर्ष 2018 में भारतीय महिला टीम का कप्तान के रूप में प्रतिनिधित्व कर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार प्राप्त किया। इसी क्रम में सरस्वती भण्डारी ने एशिया ओशिनिया फ्लोरबॉल परिसंघ 2018 में भारतीय महिला टीम प्रथम गोलकीपर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व किया सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का पुरस्कार प्राप्त किया तथा एशिया में 8वां स्थान प्राप्त किया। वर्तमान में दोनों खिलाड़ी दिल्ली में खेलों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।
मंत्री गणेश जोशी ने उनकी उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी और उन्हें आने वाले समय में अपनी ओर से हर सम्भव मदद देने के लिए आस्वस्त किया।

Share this

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed