• Tue. Jul 1st, 2025

ऋषिकेश-निम बीच पर पूर्व में डूबे व्यक्ति का बैराज से SDRF ने किया शव बरामद।* 

Byadmin

Dec 29, 2022
Share this

*ऋषिकेश-निम बीच पर पूर्व में डूबे व्यक्ति का बैराज से SDRF ने किया शव बरामद।* 

आज दिनाँक 29 दिसम्बर 2022 को पुलिस चौकी बैराज द्वारा SDRF को बैराज में एक शव दिखाई देने की सूचना दी गयी। 

 

उक्त सूचना पर SDRF फ्लड टीम HC अर्जुन पंवार के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के मौके के लिए रवाना हुई। 

 

SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर बैराज में उतरकर कड़ी मशक्कत करते हुए शव को बाहर निकालकर सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया। 

 

उक्त युवक की पहचान सुनील सैनी के रूप में हुई जो विगत 21 दिसंबर को नीम बीच, साईं घाट पर नहाते समय नदी में डूब गया था। SDRF द्वारा विगत दिनों से ही उक्त युवक की सर्चिंग हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा था। 

 

मृतक का विवरण:-

सुनील सैनी पुत्र श्री सुरेश सैनी, उम्र- 26 वर्ष, निवासी- मीनाक्षीपुरम, मेरठ, उत्तरप्रदेश।

Share this

By admin

मंत्री जोशी ने कहा कि डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए जो चेतावनी दी थी, एक देश में दो विधान, दो निशान और दो प्रधान नहीं चलेंगे। वह सिर्फ नारा नहीं, बल्कि राष्ट्र की एकता के लिए दिया गया उनका तेजस्वी संदेश था  
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट और कठोर निर्देशों के बाद, प्रशासन ने एक निर्णायक और साहसी कदम उठाया है—हरिद्वार को अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में “सनातन अभियान” की शुरुआत।  
मंत्री जोशी ने कहा कि इस दौर में पीड़ा उठाने वाले लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित करना मेरा सौभाग्य है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed