• Wed. Feb 5th, 2025

यह सैन्य धाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना और प्रदेश सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है:जोशी  

Share this

देहरादून के गुनियाल गांव में सैन्यधाम निर्माण स्थल का किया सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने
निरीक्षण दिए ये निर्देश

 

मंत्री ने अधिकारियों को सैन्यधाम की भव्यता एवं दिव्यता का विशेष ध्यान देने और निर्माण कार्य में इस्तेमाल सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए

यह सैन्य धाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना और प्रदेश सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है:जोशी


देश के प्रथम सीडीएस और उत्तराखण्ड का गौरव स्व. जनरल बिपिन रावत के नाम पर सैन्य धाम का मुख्य गेट बनाया जा रहा है.

सैन्यधाम करोड़ो लोगों की आस्था का केंद्र, सैन्यधाम का निर्माण कार्य लगभग अंतिम चरण में, देशभर के स्मारकों का अध्ययन करने के बाद सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है:जोशी

 

जल्द ही उत्तराखंड का पंचम धाम सैन्य धाम प्रदेश की जनता को किया जाएगा समर्पित : गणेश जोशी

मंत्री जोशी ने सैन्य धाम के अंतिम चरण के कार्यों को तेज गति तथा निर्धारित समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए

 

 

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आदर्श आचार संहिता के समाप्ति के तुरंत बाद शुक्रवार को देहरादून स्थित गुनियाल गांव में सैन्यधाम निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने निर्माण कार्यों जायजा लेते हुए संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों और विभागीय अधिकारियों को सैन्य धाम के अंतिम चरण के कार्यों को तेज गति तथा निर्धारित समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
मंत्री ने अधिकारियों को सैन्यधाम की भव्यता एवं दिव्यता का विशेष ध्यान देने और निर्माण कार्य में इस्तेमाल सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए
सैनिक कल्याण मंत्री ने मीडिया में जारी बयान देते हुए कहा सैन्यधाम करोड़ो लोगों की आस्था का केंद्र है। उन्होंने कहा सैन्यधाम का निर्माण कार्य लगभग अंतिम चरण में है। देशभर के स्मारकों का अध्ययन करने के बाद सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह सैन्य धाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना और प्रदेश सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। सैन्य धाम का निर्माण कार्य तेजी के साथ चल रहा है। उन्होंने बताया धाम में 120 फीट ऊंचा तिरंगा भी लगाया जा रहा है।
देश के प्रथम सीडीएस और उत्तराखण्ड का गौरव स्व. जनरल बिपिन रावत के नाम पर सैन्य धाम का मुख्य गेट बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा निश्चित ही जब यह सैन्य धाम बनकर तैयार होगा यह जिस प्रकार चारों धामों के दर्शन करने के लिए देश भर से यात्री उत्तराखंड पहुंचते हैं। ठीक उसी प्रकार सैन्यधाम को देखने के लिए भी देश-दुनिया से लोग यहां पहुंचेंगे।

Share this

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *