• Sat. Feb 22nd, 2025

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में दर्दनाक हादसा मैक्स वाहन बेकाबू होकर खाई में गिरा 4 की मौत 9 घायल

Share this

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। पैठाणी थाना के चुठानी बैंड पर मैक्स वाहन बेकाबू होकर खाई में गिर गया। हादसे में चार युवा होल्यारों की मौत हो गई, जबकि 9 होल्यार गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है
जनपद चमोली के चांदपुर पट्टी स्थित बिसौणा गांव के अनेक परिवार शोक की लहर में डूब गए हैं। जिले के बिसौणा गांव के युवा होल्यारों की टोली पौड़ी जिले के पैठाणी क्षेत्र में आई थी। इन होल्यारों की टोली से भरा मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जिसमें चार युवा होल्यारों की मौत हो गई है। जबकि 10 घायल होल्यारों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। 

वहीं चारों शवो का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को जनपद चमोली के चांदपुर पट्टी स्थित बिसौणा गांव के 14 युवा होल्यारों की टोली जनपद पौड़ी के पैठाणी क्षेत्र में होली खेलने पहुंची। दिनभर होली गीतो से क्षेत्र के गांवों में अबीर-गुलाल का रंग भरकर शाम को पैठाणी से वापस लौट रह थे। 

यहां पैठाणी-कर्णप्रयाग मोटर मार्ग पर चुठानी बैंड के समीप होल्यारो की टोली से भरा मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना की सूचना पर थाना पैठाणी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया। थानाध्यक्ष पैठाणी प्रताप सिंह ने बताया कि दुर्घटना में अमित नेगी (16) पुत्र महेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। 

रोहित सिंह (19) पुत्र शेर सिंह, बलंवत सिंह (21) पुत्र कल्याण सिंह व संतोष (22) पुत्र आनंद सिंह सभी बिसौणा गांव निवासियों की सीएचसी पाबौ में उपचार के
दौरान मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि बिसौण गांव के ही भूपेंद्र सिंह, मोहित, शिशुपाल, नरेंद्र सिंह, भागवत सिंह, पवन सिंह, दीपक, विक्रम सिंह, लक्ष्मण नेगी व महेंद्र सिंह दुर्घटना में घायल हुए हैं। 

सीएचसी पैठाणी व पाबौ में उपचार के बाद सभी घायलो को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह ने बताया कि चारो शवो का
सीएचसी पाबौ में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। घटना की सूचना समस्त परिजनों को दे दी गई है।

वही कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने भी पौड़ी गढ़वाल के पैठाणी क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु एवं नौ व्यक्तियों के घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
साथ ही मैं बाबा केदार से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।

Share this

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed