• Tue. Jul 1st, 2025

गुरना-किमोली सड़क पर बोलेरो खाई में गिरी, 5 घायल

Share this

बागेश्वर। दफौट क्षेत्र से गुरना-किमोली मोटर मार्ग में एक जीप खाई में गिर गई। हादसे में चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। एक अन्य सवार को खरोंच तक नहीं आई। चालक के हादसे का कारण स्टीयरिंग लॉक होना बताया है।

 

शुक्रवार को वाहन संख्या यूके 02 टीए 1454 गुरना से किमोली जा रहा था। दोपहर करीब दो बजे मयू नामक स्थान के पास वाहन अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में चालक समेत छह लोग शामिल थे। हादसे की सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घायलों को खाई से निकालकर निजी वाहन से जिला अस्पताल भेजा गया।

 

 

हादसे में महेश सिंह (52) पुत्र विशन सिंह, संतोष सिंह (24) पुत्र दीवान सिंह, हरीश सिंह (25) पुत्र नंदन सिंह, चालक दीवान सिंह (40) पुत्र लक्ष्मण सिंह, केशर सिंह (52) पुत्र दलीप सिंह निवासी किमोली घायल हुए हैं। वाहन में सवार दीपक सिंह (48) पुत्र दलीप सिंह को कोई चोट नहीं आई। उन्हें मौके से ही घर भेज दिया गया।

चालक दीवान सिंह, संतोष सिंह और महेश सिंह को अधिक चोट आई है। अन्य दो लोगों को हल्की चोट आई हैं। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। चालक दीवान सिंह ने बताया कि स्टीयरिंग लॉक होने से हादसा हुआ। हालांकि घटना के कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होंगे। तहसीलदार दीपिका आर्या ने जिला अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली

Share this

By admin

मंत्री जोशी ने कहा कि डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए जो चेतावनी दी थी, एक देश में दो विधान, दो निशान और दो प्रधान नहीं चलेंगे। वह सिर्फ नारा नहीं, बल्कि राष्ट्र की एकता के लिए दिया गया उनका तेजस्वी संदेश था  
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट और कठोर निर्देशों के बाद, प्रशासन ने एक निर्णायक और साहसी कदम उठाया है—हरिद्वार को अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में “सनातन अभियान” की शुरुआत।  
मंत्री जोशी ने कहा कि इस दौर में पीड़ा उठाने वाले लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित करना मेरा सौभाग्य है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed