• Sun. Sep 20th, 2026

उत्तराखंड में नदी में नहा रही भैंस को निकालने के लिए गए किशोर को मगरमच्छ खींच ले गया

Share this

उत्तराखंड : यहा नदी में नहा रही भैंस को निकालने के लिए गए किशोर को मगरमच्छ खींच ले गया.. बड़ी मुश्किल से मगरमच्छ को पकड़ा अब एक्स-रे की तैयारी

 


उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से बड़ी खबर सामने आई है यहां खटीमा में देवहा नदी में नहा रही भैंस को निकालने के लिए गए किशोर को मगरमच्छ खींच ले गया।
मगरमच्छ के जबडे़ में दबे किशोर की चीख सुनने पर आस पास के लोग घटना स्थल पर दौड़े, लेकिन जब तक उसे बचाने का प्रयास करते तब तक मगरमच्छ किशोर को पानी के अंदर खींच ले गया।
इस घटना की खबर गांव पहुंचते ही लोग नदी की ओर दौड़ पड़े। स्वजनों में कोहराम मच गया।

सूचना पर वन विभाग व पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। गांव के गोताखोर युवक नदी में रस्सी का जाल बनाकर कूद गए। घंटों मशक्कत के बाद भी युवक का पता नहीं चल सका। ग्रामीणों ने हंगामे काटते हुए कहा कि मगरमच्छ ने किशोर को निगल लिया है। काफी नोकझोंक के बाद वन विभाग व ग्रामीणों ने मगरच्छ को रेस्क्यू कर पकड़ लिया है। जिसे एक्स-रे को अस्पताल लाया जा रहा है।
वहीं इस घटना को लेकर ग्रामीण रोष बना हुआ है।

बताया जा रहा है सुनपहर मेहरबान नगर निवासी 11 वर्षीय वीर सिंह पुत्र स्व.शोभा प्रसाद रविवार की देर शाम अपने साथियों के साथ मवेशियों को चराने देवहा नदी के करीब गया था। इसी दौरान उसकी भैंस नदी में पहुंच गई। जिसको बाहर निकालने के लिए वीर सिंह नदी में कूद पड़ा। तभी मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया और उसे खींचकर नदी में लेकर चला गया। किशोर की चीख-पुकार सुनकर उसके साथी व आसपास काम कर रहे लोग नदी की ओर दौड़ पड़े। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते, मगरमच्छ किशोर को खींच ले गया।

Share this

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *