• Sun. Nov 8th, 2026

बड़ी संख्या में लोगों ने सीएम धामी का फूल-मालाओं से स्वागत किया।    

Share this

 







बड़ी संख्या में लोगों ने सीएम धामी का फूल-मालाओं से स्वागत किया।

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी शहर में रोडशो कर मेयर पद पर श्री गजराज सिंह बिष्ट एवं अन्य पार्षदों के पदों पर भाजपा के सभी प्रत्याशियों को प्रचंड मत से जिताने की अपील की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने सीएम धामी का फूल-मालाओं से स्वागत किया। जिस सड़क से भी सीएम धामी का रोडशो गुजरा वहां लोग उनके पक्ष में नारे लगाते नजर आए।

सीएम धामी ने कहा कि नगर निकाय चुनाव के प्रचार के दौरान हर दिशा से मिल रहा अभूतपूर्व समर्थन इस बात का प्रमाण है कि जन-जन का साथ भाजपा के साथ है और हम प्रचंड बहुमत से प्रदेश के सभी निकाय क्षेत्रों में “ट्रिपल इंजन सरकार” बनाने जा रहे हैं।

रोड शो में सांसद श्री अजय भट्ट, भाजपा प्रत्याशी श्री गजराज सिंह, विधायक श्री बंशीधर भगत, श्री मोहन सिंह बिष्ट समेत भाजपा के कई बड़े नेता शामिल रहे।

Share this

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *