• Sun. Oct 25th, 2026

कथित वायरल ऑडियो मामले में पीड़ित परिवार को मिला CM धामी का साथ, बेटी दीक्षा से फोन पर पूरे प्रकरण की जानकारी ली, सुरक्षा के लिए SSP को दिए निर्देश

Byadmin

Oct 24, 2026
Share this

कथित वायरल ऑडियो मामले में पीड़ित परिवार को मिला CM धामी का साथ, बेटी दीक्षा से फोन पर पूरे प्रकरण की जानकारी ली, सुरक्षा के लिए SSP को दिए निर्देश







 

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के भाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह और राजपाल सिंह से जुड़े कथित वायरल ऑडियो प्रकरण का संज्ञान लेते हुए आज पीड़ित बालक राम की बेटी दीक्षा से फोन पर वार्ता की। मुख्यमंत्री ने दीक्षा से पूरे मामले की जानकारी प्राप्त करते हुए परिवार को हरसंभव सहयोग एवं सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उन्होंने एसएसपी को प्रकरण की गंभीरता से जांच कर नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी व्यक्ति या परिवार को भय के माहौल में रहने के लिए विवश नहीं होने दिया जाएगा। सरकार पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

 

मालूम हो कि सोशल मीडिया पर वायरल कथित ऑडियो में कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के भाई चमन सिंह द्वारा बालक राम, उनके परिवार और उनकी बेटियों के प्रति अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने तथा धमकी देने के आरोप सामने आए हैं। इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने बालक राम की बेटी दीक्षा से सीधे संवाद कर उन्हें सुरक्षा एवं न्याय का भरोसा दिलाया। साथ ही पुलिस अधिकारियों को मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Share this

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *