• Mon. Feb 24th, 2025

यह दिल्ली सरकार की ही नाकामी है कि जो यमुना उत्तराखण्ड में एक स्वच्छ और निर्मल बहती है वो दिल्ली पहुंचते ही नाले में तब्दील हो जाती है:धामी    

Share this

 

यह दिल्ली सरकार की ही नाकामी है कि जो यमुना उत्तराखण्ड में एक स्वच्छ और निर्मल बहती है वो दिल्ली पहुंचते ही नाले में तब्दील हो जाती है:धामी

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वजीरपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती पूनम शर्मा के पक्ष में आयोजित रोडशो में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा के चुनाव कार्यालय का भी शुभारंभ किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग सीएम धामी को सुनने के लिए पहुंचे। लोगों ने जगह-जगह फूूलों और मालाओं के साथ सीएम धामी का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली में पूरी तरह से फेल हो गई है। केजरीवाल सरकार ने नए अस्पताल और स्कूल खोलने के नाम पर दिल्ली की जनता को ठगने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जिन राज्यों में डबल इंजन सरकार है। वे राज्य आज तेजी से प्रगति की ओर अग्रसर है। उन राज्यों में एक रुपये का भ्रष्टाचार नहीं हुआ है, जबकि दिल्ली में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्री से लेकर विधायक तक को भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि ये जनता को निर्धारित करना है कि उन्हें दिल्ली को नई नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाली डबल इंजन सरकार चाहिए या फिर भ्रष्टाचार में संलिप्त सरकार।

उन्होंने कहा कि यह दिल्ली सरकार की ही नाकामी है कि जो यमुना उत्तराखण्ड में एक स्वच्छ और निर्मल बहती है वो दिल्ली पहुंचते ही नाले में तब्दील हो जाती है। दिल्ली में माँ यमुना का पानी आचमन तो दूर सिंचाई के भी लायक नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में आयुष्मान योजना तक को लागू नहीं किया। जिस कारण लोगों को सस्ती दरों पर इलाज तक नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने जनता से दिल्ली में डबल इंजन सरकार बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर लोकसभा सांसद श्री प्रवीण खंडेलवाल जी भी उपस्थित रहे।

Share this

By admin

विधानसभा बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड (उत्तर प्रदेश जमींदारी विनाश और भूमि व्यवस्था अधिनियम, 1950) (संशोधन) विधेयक, 2025 पर चर्चा के दौरान कहा कि यह संशोधन भू सुधारों में अंत नहीं अपितु एक शुरुआत  
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण के रजत जयंती वर्ष में बजट का आकार एक लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। यह दर्शाता है कि राज्य आर्थिक रूप से सशक्त हो रहा है और विकास के नए आयाम गढ़ रहा है  
राज्य सरकार का यह फैसला शहीदों के परिवारों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता और सम्मान को दर्शाता है।इस निर्णय से न केवल परिवारों को आर्थिक संबल मिलेगा, बल्कि उन्हें समाज में एक सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर भी प्राप्त होगा  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed