• Sun. Nov 8th, 2026

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी आज दोपहर में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुँचे जहां से उन्होंने विभिन्न स्थानों पर चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया  

Share this

 







एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी
आज दोपहर में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुँचे जहां से उन्होंने विभिन्न स्थानों पर चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया

उत्तराखंड में होने जा रहे राष्ट्रीय खेलों के दृष्टिगत बुधवार को एमडीडीए उपाध्यक्ष महोदय श्री बंशीधर तिवारी ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम से लेकर एयरपोर्ट तक प्राधिकरण द्वारा किये जा रहे सौन्दर्यकरण के कार्यों का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेलों को देखते हुए तेजी से सभी सौन्दर्यकरण के कार्य पूरे किए जाएं।
उपाध्यक्ष महोदय आज दोपहर में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुँचे जहां से उन्होंने विभिन्न स्थानों पर चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उपाध्यक्ष महोदय ने कहा कि उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन प्रदेश एवं देहरादूनवासियों के लिए बहुत गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि पूर्व में जी-20 एवं ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान भी प्राधिकरण द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर सौन्दर्यकरण सहित उत्तराखंड की संस्कृति से संबंधित कलाकृतियों को विभिन्न स्थानों पर उकेरा गया था। उपाध्यक्ष महोदय ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के दृष्टिगत भी हमें उसी प्रकार से कार्य करने हैं ताकि देशभर से आने वाले खिलाड़ी उत्तराखंड की राज्य की पारंपरिक संस्कृति से भी परिचित हो सकें।

Share this

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *