• Sat. Jul 5th, 2025

मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को मसूरी में प्रस्तावित तथा चल रहे विकास कार्यों में तीव्र गति से कार्य करने ओर तय समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए  

Share this

 

मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को मसूरी में प्रस्तावित तथा चल रहे विकास कार्यों में तीव्र गति से कार्य करने ओर तय समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए

देहरादून, 08 अक्टूबर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में पेयजल निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल निगम द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों तथा प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को योजनाओं की क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक के दौरान अधिकारियों द्वारा बताया गया कि शंहशाही जोन और ढाकपट्टी जोन के ₹ 398 लाख की लागत के सभी कार्य पूर्ण लगभग पूर्ण हो गए है। जिसमे योजना के अंतर्गत ट्यूवेल, टैंक निर्माण आदि शामिल है। शेष वितरण प्रणाली की पाईप लाईन का कार्य प्रगति पर है। जिसे दिसंबर तक पूर्ण कर लिया जाएगा। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि नया गांव हाथीबड़कला में पेयजल योजना का प्रकालन शासन को स्वीकृति के लिए भेज दिए गया है। उन्होंने अधिकारियों को मसूरी में प्रस्तावित तथा चल रहे विकास कार्यों में तीव्र गति से कार्य करने ओर तय समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के भीं निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शीघ्र ही दून विहार में पेयजल योजना के अंतर्गत ₹4.30 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा।
इस अवसर पर अधिशासी अभियंता पेयजल निगम दीपक नौटियाल, सहायक अभियंता प्रमोद नौटियाल उपस्थित रहे।

Share this

By admin

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि बारिश के मौसम में जलभराव, गंदगी और पानी की कमी जैसी समस्याएं आम जनमानस को परेशानी का सामना करना पड़ता है  
डीएम ने गढ़ी में पक्का भवन आंशित क्षति होने पर प्रभावित अमित कुमार शर्मा को रु.11500, रिखौली में कच्चा भवन आंशिक क्षति पर सविता देवी, अर्पित बिष्ट को 4-4 हजार, योगेश क्षेत्री तथा घंघोड में भक्त बहादुर को उनका पक्का भवन आंशिक क्षतिग्रस्त होने पर 6500 की अहैतुक सहायता चेक प्रदान किया  
मुख्यमंत्री धामी ने राज्य की खेल नीति और मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना जैसे प्रयासों को युवाओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed