• Sat. Nov 7th, 2026

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हिन्दू समाज सदैव से “वसुधैव कुटुम्बकम” और “सर्वे भवन्तु सुखिनः” के आदर्शों पर चलता आया है, जो विश्व को शांति, सहिष्णुता और मानवता का संदेश देता है

Byadmin

Feb 8, 2026
Share this

 







मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हिन्दू समाज सदैव से “वसुधैव कुटुम्बकम” और “सर्वे भवन्तु सुखिनः” के आदर्शों पर चलता आया है, जो विश्व को शांति, सहिष्णुता और मानवता का संदेश देता है

 

 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को देहरादून के आर्यनगर स्थित कन्या गुरुकुल विद्यालय एवं किशननगर के आत्माराम धर्मशाला में आयोजित हिन्दू सम्मेलन के अवसर पर मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए कहा कि यह सम्मेलन हमारी सनातन संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने कहा कि हिन्दू समाज सदैव से “वसुधैव कुटुम्बकम” और “सर्वे भवन्तु सुखिनः” के आदर्शों पर चलता आया है, जो विश्व को शांति, सहिष्णुता और मानवता का संदेश देता है।
काबीना मंत्री ने कहा कि आज आवश्यकता है कि हम अपनी सांस्कृतिक विरासत को संजोते हुए नई पीढ़ी को अपने संस्कारों और मूल्यों से जोड़ें। हिन्दू सम्मेलन समाज को संगठित करने, आपसी भाईचारा बढ़ाने और राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक योगदान देने का सशक्त माध्यम है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सामाजिक समरसता, धार्मिक स्थलों के विकास, तीर्थाटन एवं पर्यटन को बढ़ावा देने तथा सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इससे न केवल आस्था को मजबूती मिलेगी बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा को समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण और सांस्कृतिक संरक्षण में लगाएं तथा एकजुट होकर “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” के संकल्प को साकार करें।

Share this

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *