• Thu. Nov 5th, 2026

उत्तराखंड: स्टार्ट कार को सड़क किनारे खड़ा कर कार मालिक खरीदने लगा सब्जी, फिर सब्जी लेकर मुड़ा तो उड़ गए होश

Share this

उत्तराखंड: स्टार्ट कार को सड़क किनारे खड़ा कर कार मालिक खरीदने लगा सब्जी, फिर सब्जी लेकर मुड़ा तो उड़ गए होश







ख़बर कोटद्वार से

 बात दे कि देवीरोड पर तड़ियाल चौक पर फिल्मी अंदाज में एक कार चोरी हो गई। स्टार्ट कार को सड़क किनारे खड़ा कर कार मालिक पास ही सब्जी खरीद रहा था। वह सब्जी लेकर मुड़ा तो कार गायब थी। पुलिस कार की तलाश में जुट गई है।

घटना शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे की है। कार मालिक मोहन राणा पुत्र हरिशरण निवासी संभल जिला मुरादाबाद में टाटा मोटर्स में प्रबंधक है। कोटद्वार भाबर में आजकल वह मकान का निर्माण करा रहा है। शुक्रवार शाम को वह कार से कोटद्वार आया। देवीरोड पर तड़ियाल चौक के पास उसने कार खड़ी कर उसे स्टार्ट मोड पर छोड़ दिया और सब्जी खरीदने लगा। सब्जी खरीदकर जैसे ही वह पीछे मुड़ा तो कार गायब थी। सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने यूपी बार्डर और इससे आगे नाकाबंदी कर तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कार का पता नहीं चला।

कार मालिक ने बताया कि कार में उसके दो मोबाइल, एक लेपटॉप, 85 हजार रुपये नकद भी थे। यह पैसा वह मकान के ठेकेदार को देने के लिए लाया था। बताया कि थाने में घटना की लिखित सूचना दे दी गई है। कोतवाल नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि कार की तलाश के लिए टीम लगा दी गई है। क्षेत्र के सीसीटीवी खंगाले गए हैं। तड़ियाल चौक के पास के सीसीटीवी फुटेज से अहम जानकारी पुलिस के हाथ लगी है। कार चोरी के मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

 

एसएसपी पौड़ी गढ़वाल पी. रेणुका देवी ने बताया कि पुलिस टीम मामले की जांच में जुट गई है। उम्मीद है कि जल्द मामले का खुलासा हो जाएगा।

Share this

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *