• Sun. Jan 19th, 2025

नए उत्तराखंड के निर्माण के लिए समर्पित रहे धामी सरकार के 24 महीने का काम काज… पहाड़ से मैदान तक सब ने कहा धन्यवाद धामी सरकार

Byadmin

Jul 4, 2023
Share this

नए उत्तराखंड के निर्माण के  लिए समर्पित रहे  धामी सरकार के 24 महीने का काम काज…  पहाड़ से  मैदान तक सब ने कहा धन्यवाद धामी सरकार  

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के  कार्यकाल के  24 महीने बेमिसाल  रहे   हैं..  और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने और धामी सरकार ने   अपने इन महत्वपूर्ण 24 कामों से  अलग पहचान बनाई है   

1- धामी सरकार  पर्यटन के साथ संस्कृति का संरक्षण  कर रहे हैं,  केदारखंड के साथ-साथ मानसखंड कॉरिडोर के तहत कुमांऊ क्षेत्र के मंदिरों का भी विकास  कार्य जारी है  

 

2- ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिये होम स्टे योजना पर पूरा फोकस करते हुए  धामी सरकार  ने होम स्टे योजना को बढ़ावा दे रहे हैं,  मुख्यमंत्री  स्वयं जिलों के भ्रमण के दौरान होम स्टे में रात्रिविश्राम कर रहे हैं।  

धामी  सरकार  की  कोशिश है कि प्रदेश के होम स्टे को पर्यटकों की पहली पसंद बना सकें।   

 

3- धामी  सरकार   नये पर्यटन स्थल विकसित कर रही हैं ऋषिकेश रिवर राफ्टिंग का हब बन चुका है। नए रिवर राफ्टिंग स्थानों के चयन हेतु सर्वे भी किया गया है।   

 

4- चम्पावत के टनकपुर में महाकाली नदी में रिवर राफ्टिंग शुरू की  जाचुकी 

 जहा अब रिवर राफ्टिंग की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता भी कराई जाएगी

 

 

5-पौड़ी, नैनीताल सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों मे पैरा सैलिंग, पैरा मोटर आदि साहसिक    खेलों    को बढ़ावा दिया जा रहा है  

टनकपुर में भी पैरा मोटर ग्लाइडिंग सहित अन्य साहसिक खेलों की शुरुआत की गई है। 

 

6- प्रदेश में रोपवे कनेक्टिविटी को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिसके तहत गौरीकुण्ड-केदारनाथ और गोविदं घाट-हेमकुण्ट साहिब रोपवे का शिलान्यास किया गया। इनके बनने से श्रद्धालुओं का घंटों का सफर मिनटों में संभव होगा।   

 

7-सिद्धपीठ सुरकंडा देवी  मंदिर में रोपवे शुरू किया जा चुका है। 

 

8-पर्वतमाला परियोजना के तहत रानीबाग से नैनीताल, पचं कोटि से नई टिहरी, खलियाटॉप से मुन्स्यारी, नीलकंठ, औली से गौरसों रोपवे परियोजनाओं की प्रक्रिया भी गतिमान है।  

 

9- धामी  सरकार  किसानों को तीन लाख रूपए और महिला स्वयं सहायता समूहों को पांच लाख रूपए तक का ऋण बिना ब्याज के उपलब्ध करा   रही  है 

 

10-जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगभग साढ़े चार हजार जैविक क्लस्टरों में काम शुरू किया गया है।   

 

11-फार्म मशीनरी बैंक’ योजना के अंतर्गत 80 फीसदी तक सब्सिडी उपलब्ध कराई जा रही है।  

 

12-किसानों से 3578 (तीन हजार पाचं सौ अठहतर) रूपये प्रति क्विंटल मंडुवा खरीदा जा रहा है और राशन कार्ड धारक को 1 किलो पोष्टिक मंडुवा उपलब्ध कराया जा रहा है।  

 

13- धामी  सरकार  ने पर्यावरण मित्रों का एक दिन का मानदेय बढ़ाकर 500 रूपये किया। जबकि पहले उन्हें 300 रुपए प्रतिदिन मिलता था। 

 

14-दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के अतंर्गत बिजली से वंंचित सभी गांवों का शतप्रतिशत विद्यतिकरण किया जा चुका है।

   

15-जमरानी बांध बहुद्देशीय परियोजना को केंद्र से निवेश स्वीकृति मिल चुकी है। 120 मेगावाट की व्यासी जल विद्युत परियोजना का निर्माण पूरा किया जा चुका है।   

 

16-देहरादून में भव्य सैन्य धाम की स्थापना की जा रही है। सैन्य धाम में शहीदों के गांव की मिट्टी के साथ ही पवित्र नदियों का जल प्रयोग किया जाएगा। 

 

17- धामी  सरकार  , शहीद सैनिकों के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी में समायोजित कर  रही हैं विशिष्ट सेवा पदक से अलंकृत सैनिकों को अनुमन्य राशि में कई गुना बढ़ोतरी की गई है।  

  

18-मुख्यमंत्री रिफिल योजना के तहत  राज्य के करीब पौने दो लाख गरीब परिवारों को साल में तीन सिलेंडर मुफ्त रिफिल दिये जा रहे है, जिससे रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद बढे़ हुए गैस के दामों से गरीब परिवारों को होने वाले नुकसान से बचाया जा सके।   

 

19-इस बार बजट सत्र में  धामी  सरकार ने   मिशन एप्पल योजना के अन्तर्गत रू0 35 करोड़ का प्रावधान किया गया है।  

 

 

20-राजकीय नियुक्तियों हेतु पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करायी गयी है। जिस हेतु राज्य लोक सेवा आयोग के अन्तर्गत रू0 133.53 करोड़ का प्रावधान किया गया है।  

 

21- धामी  सरकार  ने वर्क फोर्स डेवलेपमेंट के लिए 100 कराडे़ रूपये व्यय करने का निर्णय लिया है। 

 

22- धामी  सरकार  ने शिक्षा एवं युवा कल्याण विभाग में वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल रू0 10459.55 करोड़ का प्रावधान किया है।  

 

23- धामी सरकार  ने अटल आयुष्मान योजना के लिए 400 करोड का प्रावधान किया है।   

 

24- धामी सरकार  ने कोरोना महामारी और अन्य दुर्घटना में मृत माता-पिता के बच्चों के पालन पोषण के लिए मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना शुरू की  जिसके लिए 23 रुपए करोड़ का प्रावधान किया गया है।

नए उत्तराखंड के निर्माण के लिए समर्पित रहे धामी सरकार के 24 महीने का काम काज… पहाड़ से मैदान तक सब ने कहा धन्यवाद धामी सरकार

Share this

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed