• Sat. Jul 12th, 2025

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने “लखपति बनती दीदीयां” के कार्यक्रमों की तैयारियों के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए निर्देश

Share this

लखपति बनती दीदीयां के कार्यक्रमों की तैयारियों के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने की बैठक

7 जनवरी को देहरादून में लखपति बनती दीदियां कार्यक्रम का होगा आयोजन मुख्यमंत्री धामी मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में वर्ष 2025 तक सवा लाख समूह की बहनों को लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया गया है

बोले जोशी प्रधानमंत्री मोदी की परिकल्पना देश में 2 करोड़ स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को लखपति दीदी बनाने लक्ष्य रखा गया हैं

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने “लखपति बनती दीदीयां” के कार्यक्रमों की तैयारियों के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए निर्देश

7 जनवरी को देहरादून में आयोजित होगा लखपति बनती दीदियां कार्यक्रम, रूपरेखा को लेकर हुई विस्तृत चर्चा, दीदियों को लखपति बनाया जाए इस पर चर्चा की गई : जोशी

लखपति बनती दीदीयां: ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय अधिकारियों को कार्यक्रम से संबंधित सभी तैयारियां तय समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए

तैयारियां समय पर पूर्ण करने तथा सुनियोजित ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए गए (लखपति बनती दीदीयां)

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में “लखपति बनती दीदीयां” के कार्यक्रमों की तैयारियों के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में आगामी 7 जनवरी को देहरादून में आयोजित होने वाले लखपति बनती दीदियां कार्यक्रम की तैयारियों तथा कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर विस्तृत चर्चा की और कैसे और दीदियों को लखपति बनाया जाए इस पर भी विस्तार से चर्चा की गई। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय अधिकारियों को कार्यक्रम से संबंधित सभी तैयारियां तय समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम से संबंधित रोड शो, सांस्कृतिक कार्यक्रमों विभिन्न विभागों द्वारा लगाए जाने वाले स्टोलो सहित सभी प्रकार की व्यवस्थाएं तैयारियां समय पर पूर्ण करने तथा सुनियोजित ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए गए।
ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने कहा 07 जनवरी को देहरादून में लखपति बनती दीदियां कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिसमे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। ग्राम में विकास मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की की परिकल्पना देश में 2 करोड़ स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को लखपति दीदी बनाने लक्ष्य रखा गया हैं। उन्होंने कहा प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में वर्ष 2025 तक सवा लाख समूह की बहनों को लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया गया है। अभी तक 40 हजार से अधिक लखपति दीदी प्रदेश में बन चुकी है। उन्होंने कहा निश्चित तौर पर इस कार्यक्रम के माध्यम से लखपति दीदी के संकल्प को मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर सचिव ग्राम विकास राधिका झा, आयुक्त आनंद स्वरूप, जिलाधिकारी देहरादून सोनिका, मनुज गोयल, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे

Share this

By admin

संगठन को और अधिक गतिशील व मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने
मंत्री जोशी ने कहा कि डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए जो चेतावनी दी थी, एक देश में दो विधान, दो निशान और दो प्रधान नहीं चलेंगे। वह सिर्फ नारा नहीं, बल्कि राष्ट्र की एकता के लिए दिया गया उनका तेजस्वी संदेश था  
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट और कठोर निर्देशों के बाद, प्रशासन ने एक निर्णायक और साहसी कदम उठाया है—हरिद्वार को अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में “सनातन अभियान” की शुरुआत।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *