• Mon. Jan 20th, 2025

सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा पाकिस्तान के इस कायराना हमले का बदला भारतीय सेना के जवान जरूर देंगे

Share this

टिहरी गढ़वाल निवासी शहीद नायक विनोद सिंह के डोईवाला स्थित आवास पहुंचकर अमर शहीद विनोद सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

 

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद नायक विनोद सिंह के आवास पहुंचकर अमर शहीद विनोद सिंह को पुष्पचक्र अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शौक संवेदनाएं व्यक्त कर शहीद के परिजनों को सांत्वना दी

मंत्री ने परिवारजनों को ढांढस बंधाया और राज्य सरकार की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पाकिस्तान के कायराना पूर्ण हमले की निंदा की

सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा पाकिस्तान के इस कायराना हमले का बदला भारतीय सेना के जवान जरूर देंगे

उन्होंने कहा दुःख की इस घड़ी में धामी सरकार शहीद परिवारवालों के साथ हमेशा खड़ी है

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तरफ से भी शहीद को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

 

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जम्मू कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए उत्तराखंड के जनपद टिहरी गढ़वाल के शहीद नायक विनोद सिंह के डोईवाला के अठूरवाला स्थित उनके आवास पहुंचकर अमर शहीद विनोद सिंह को पुष्पचक्र अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शौक संवेदनाएं व्यक्त कर शहीद के परिजनों को सांत्वना दी। मंत्री ने परिवारजनों को ढांढस बंधाया और राज्य सरकार की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पाकिस्तान के कायराना पूर्ण हमले की निंदा की।
उन्होंने कहा आज तक का इतिहास है, कि आमने सामने की लड़ाई में पाकिस्तान कभी भारत से नहीं जीत सकता है। सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा पाकिस्तान के इस कायराना हमले का बदला भारतीय सेना के जवान जरूर देंगे।उन्होंने कहा दुःख की इस घड़ी में सरकार शहीद परिवारवालों के साथ हमेशा खड़ी है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तरफ से भी शहीद को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर कर्नल आरएस भंडारी, पीटीआर शमशेर सिंह बिष्ट, समाजसेवी ललित जोशी, सेना के अधिकारी, शहीद के परिजन सहित हज़ारो की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Share this

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed