• Wed. Mar 12th, 2025
Share this

खाई में गिरा दुल्‍हन लेकर लौट रही बरात का वाहन, दूल्हे के पिता सहित चार की मौत

 

 

भैंसियाछाना ब्लॉक के जमराडी बखरिया नामक स्थान पर बरात में शामिल होकर लौट रही एक ईको फोर्ड कार 100 मीटर नीचे खाई में गिर गई। घटना में दूल्हे के पिता, दीदी, भाभी, भतीजे कुल चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर घायल हो गए

 

इनमें से दो घायलों का सीएचसी धौलछीना व एक गंभीर घायल का बेस अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस व एसडीआरएफ के साथ ग्रामीणों ने खोजबीन बचाव कार्य चलाया। शुक्रवार को बागेश्वर जिले के मटेला गांव से बरात पिथौरागढ़ जिले के शेराघाट गयी थी। शनिवार को बरात सुबह वापस लौट रही थी।

 

 

सुबह करीब साढ़े 9 बजे बरातियों से भरी एक ईको फोर्ड कार यूके18एच 6578 नौगांव के पास बिनसर नदी में जा गिरी। कार में सात लोग सवार थे। गाड़ी में सवार दूल्हे के पिता जयंत सिंह पुत्र बची सिंह उम्र 65 वर्ष, भतीजा समर पुत्र मंगल सिंह उम्र 10 वर्ष, दूल्हे की भाभी अंकिता पत्नी मंगल सिंह निवासी मटेला बागेश्वर, दूल्हे की दीदी सीमा पुत्री जयंत सिंह डोटियाल गांव ताकुला की मौके पर मौत हो गयी।

 

 

 

दुर्घटना में दूल्हे का भाई मंगल सिंह पुत्र जयंत सिंह, अक्षित रौतेला पुत्र मंगल सिंह रौतेला व योगिता गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर घायल मंगल सिंह को आपातकालीन सेवा 108 के जरिए बेस अस्पताल लाया गया। बताया गया कि कार मंगल सिंह चला रहा था। वह सेना में कार्यरत है।

 

 

वह भाई की शादी में शामिल होने के लिए अपने घर मटेला आया हुआ था। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं दुर्घटना में घायल दो अन्य लोगों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलछीना में इलाज चल रहा है। उनकी भी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

 

 

घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के साथ पुलिस व एसडीआरएफ की टीमों ने खोजबीन और राहत कार्य चलाया। उन्होंने घायलों को अस्पताल पहुचांया। घटना के बाद दूल्हा-दुल्हन के घरों में मातम पसरा हुआ है। सभी मृतकों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलछीना में पोस्टमार्टम किया जाएगा। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय ने बताया कि रेस्क्यू किया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जाएगी।

 

Share this

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed