• Sun. Feb 16th, 2025

इस बार दिल्ली की जनता ने मन बना लिया है कि उन्हें सरकार बदलनी है और यहां के विकास के लिए डबल इंजन की सरकार बनानी है : धामी  

Share this

 

इस बार दिल्ली की जनता ने मन बना लिया है कि उन्हें सरकार बदलनी है और यहां के विकास के लिए डबल इंजन की सरकार बनानी है : धामी

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर भाजपा को प्रचंड मतों से विजयी बनाने की अपील की।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार दिल्ली की जनता ने मन बना लिया है कि उन्हें सरकार बदलनी है और यहां के विकास के लिए डबल इंजन की सरकार बनानी है। उन्होंने कहा कि जिस-जिस भी राज्य में जनता-जनार्दन ने डबल इंजन सरकार पर भरोसा जताया, वहां का तेजी से विकास हुआ है। हरियाणा, महाराष्ट्र और उत्तराखंड इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि 11 साल तक अरविंद केजरीवाल ने झूठी घोषणाएं कर जनता को ठगने का काम किया है। आज भी दिल्ली में यमुना प्रदूषित है। चुनाव के समय ही केजरीवाल को यमुना की याद आती है और उसके बाद वे उसे भूल जाते हैं। केजरीवाल को दिल्ली की जनता को जवाब देना चाहिए कि आखिर कब यमुना साफ होगी।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल और उनकी पार्टी के लोग टुकड़े-टुकड़े गैंग के समर्थक हैं। ये लोग शाहिनबाग में प्रदर्शन करने वालों का साथ देते हैं और कश्मीर में धारा 370 को फिर से लागू करने की वकालत करते हैं। केजरीवाल तुष्टिकरण की राजनीति में इतने नीचे गिर गए हैं कि वो सर्जिकल स्ट्राइक करने वालों से भी जवाब मांगते हैं।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि दिल्ली की जनता ने इस बार भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों को सत्ता से बेदखल करने का पूरा मन बना लिया है।

इस अवसर पर हरियाणा सरकार में पूर्व मंत्री रहे श्री बनवारी लाल, यूपी विधानसभा के विधायक श्री आशीष सिंह आशु, देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री विनोद कंडारी, श्री प्रवेश शर्मा, पुनीत शर्मा, मंजू बिष्ट, शोभा रावत, श्री विनय रोहिला, श्री संतोष गौरव, श्री अंशुमन सिंह समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे।

Share this

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *