• Tue. Feb 11th, 2025

2025 तक उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार हर क्षेत्र में तेजी से कार्य कर रही है

Share this

रुद्रपुर स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में ध्वजारोहण करते जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी

सुबे के कृषि एवं जनपद ऊधम सिंह नगर के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर रुद्रपुर स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में ध्वजारोहण किया

मंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण सरकार का प्रमुख फोकस है

2025 तक उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार हर क्षेत्र में तेजी से कार्य कर रही है

सुबे के कृषि एवं जनपद ऊधम सिंह नगर के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर रुद्रपुर स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मिठाई खिलाकर एक दूसरे गणतंत्र दिवस की बधाई दी गई।
उन्होंने कहा इन 75 वर्षो में देश ने अनेक ऊंचाइयां छुई है और कई कीर्तिमान स्थापित किया है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा आज के ही दिन दिन भारत को अपना संविधान व कानून मिला और ब्रिटिश राज से पूरी तरह आज़ादी मिली। उन्होंने कहा यह भारत का संविधान ही है जो भारत के नागरिकों को एक सूत्र में बांधे रखता है, हमें अपने अधिकारों और कर्तव्यों का बोध करता है। उन्होंने कहा आज भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति और विश्व की चौथी सैनिक शक्ति है। मंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण सरकार का प्रमुख फोकस है और भारत ने जन-केंद्रित शासन की ओर एक आदर्श बदलाव देखा है।
उन्होंने कहा केंद्र सरकार ‘रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म’ अर्थात “सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन” के मूल मन्त्र के साथ कार्य कर रही है।मंत्री जोशी ने कहा कि 2025 तक उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार हर क्षेत्र में तेजी से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा एक भारत, श्रेष्ठ भारत का जो संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है उसे हमें सबको मिलकर पूरा करने में आगे आना होगा। इस अवसर पर मंत्री ने समस्त प्रदेशवासियों को 75वें गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विवेक सक्सेना सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share this

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed