• Fri. Nov 6th, 2026

आज प्रशासन की टीम ने पोल्यूशन बोर्ड संग दिया गोपनीय रूप से प्रवर्तन कार्यवाही को अंजाम: DM 

Share this

 







 

आज प्रशासन की टीम ने पोल्यूशन बोर्ड संग दिया गोपनीय रूप से प्रवर्तन कार्यवाही को अंजाम: DM

 

 

सूत्रों के अनुसार विगत दिवस जनमानस की सूचना पर देर रात्रि तक शराब परोसे जाने की शिकायत पर जिला प्रशासन ने रात्रि 2 बजे तक अभियान चलाकर छापेमारी की गई थी, जिसमें कई बीयर बार को सील कर दिया गया था। किन्तु अपने आबकारी विभाग से मिलीभगत के कारण यह बार पुनः खोल दिए गए थे। जिस पर प्रशासन की टीम को अलग-थलग कर दिया गया था। वहीं डीएम ने मानकों का उल्लंघन करने वाले उक्त अवैध गतिविधि में लिप्त बीयर बार एवं रेस्टोरेंट को दूसरे तरीके से कार्यवाही कराते हुए रोमियोलेन, पिरामिड बियर टेल्स सील कर करारा तमाचा जड़ा है। भले ही यह कार्यवाही पोल्यूशन बोर्ड संग मिलकर की गई है किन्तु इस कार्यवाही का असली सूत्रधार भी जिला प्रशासन ही है। प्रशासन द्वारा की गई उक्त सीलिंग की कार्यवाही को पुरानी कार्यवाही से जोड़कर देखा जा रहा है। यह अवैध तरीके से गतिविधि संचालित करने वालों के लिए भी एक कड़ा संदेश है। आगे भी इस प्रकार के कड़े एक्शन देखने को मिले इससे इन्कार नही किया जा सकता है।

Share this

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed