• Tue. May 19th, 2026

उत्तराखंड: बीजेपी ने किया जारी,पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत समेत तीन को कारण बताओ नोटिस

Share this

पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत समेत तीन को कारण बताओ नोटिस बीजेपी ने किया जारी

भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर  अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चौहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

Share this

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *