• Mon. Jul 14th, 2025

राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 11 जुलाई को पहुंची उत्तराखंड

Byadmin

Jul 11, 2022
Share this

11 जुलाई

राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 11 जुलाई को पहुंची उत्तराखंड, BJP सांसदों-विधायकों को बैठक में रहना होगा अनिवार्य

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के उत्तराखंड दौरे के दौरान सोमवार को भाजपा के सभी सांसद और विधायकों का मौजूद रहना अनिवार्य होगा। वह 11 जुलाई को उत्तराखंड दौरे पर रहेंगी। मुर्मू के दौरे को लेकर भाजपा ने तैयारियां कर ली हैं।

संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि पार्टी की ओर से सभी सांसद और विधायकों को इसके निर्देश दिए गए हैं। विदित है कि एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मुर्मू सोमवार 11 जुलाई को सुबह 10 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी। वह भाजपा के विधायक और सांसदों से मुलाकात कर अपने लिए समर्थन मांगेंगी।

संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर द्रौपदी मुर्मू का भव्य स्वागत किया जाएगा जहां उनके स्वागत के लिए विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक सहित पार्टी के कई सांसद और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

जौलीग्रांट में स्वागत के बाद मुर्मू देहरादून कलेक्ट्रेट स्थित शहीद स्थल जाएंगे और शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करेंगी। उन्होंने बताया कि 11 बजकर 15 मिनट पर द्रौपदी मुर्मू मुख्य सेवक सदन में भाजपा के सांसदों और विधायकों के साथ बैठक करेंगी। उन्होंने बताया कि पार्टी ने भाजपा के सभी 47 विधायकों, लोकसभा व राज्यसभा के सभी आठ सांसदों से इस बैठक में आवश्यक रूप से मौजूद रहने को कहा है।

Share this

By admin

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री जी से कैबिनेट सचिव, भारत सरकार की अध्यक्षता में गठित समिति की संस्तुतियों के क्रम में कुल 596 मेगावाट क्षमता की पांच जल विद्युत परियोजनाओं के विकास की अनुमति प्रदान किये जाने का भी आग्रह किया।    
सोमवार को जैसे ही यह ट्रेंड शुरू हुआ, घंटों तक #OperationKaalnemi टॉप ट्रेंडिंग में बना रहा। ये दर्शाता है कि अब जनता सिर्फ आस्था के नाम पर दिखावे से नहीं, वास्तविक धर्म और संस्कारों की रक्षा चाहती है, और मुख्यमंत्री धामी इस दिशा में एक आदर्श नेतृत्वकर्ता के रूप में उभरे हैं    
जनता दर्शन बना उम्मीद की किरण, डीएम सविन बंसल की तत्परता से विधवा को मिली नौकरी की उम्मीद, विभागों को दिए सख्त निर्देश  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed