• Fri. Nov 6th, 2026
Share this

पीएनबी ने सीएसआर गतिविधि के अन्तर्गत श्री महंत इदिरेश अस्पताल को भेंट किए 2 वेंटीलेटर







देहरादून।

पंजाब नेशनल बैंक की देहरादून इकाई ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की इमरजेंसी के लिए 2 वेंटीलेटर भेंट किए।
सीएसआर गतिविधि के अन्तर्गत पीएनबी की ओर से भेंट किए गए वेंटीलेटरों का लाभ गम्भीर मरीजों की जीवनरक्षा हेतु मिलेगा।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ प्रेरक मित्तल ने पंजाब नेशनल बैंक के प्रति आभार व कृतज्ञता व्यक्त की।

 

इस अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (बिग्रेडियर) डाॅ प्रेरक मित्तल (से.नि.) ने कहा पंजाब नेशनल बैंक ने सीएमआर गतिविधि की ओर से समाज हित में यह सराहनीय प्रयास किया है। निश्चिित रूप से श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की इमरजेंसी में आने वाले गम्भीर रोगियों की जीवन रक्षा में इन वेंटीलेटरों की सुविधा का लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक के डिप्टी सर्किल हेड (एजीएम) सर्किल आफिस देहरादून ईस्ट प्रियरंजन, पंजाब नेशनल बैंक के चीफ मैनेजर कंचन लौहानी, पीएनबी के चीफ मैनेजर राकेश शर्मा, सीनियर मैनेजर मुकेश गोयल सहित श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ अजय पंडिता, डाॅ. प्रशांत जैन, मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी भूपेन्द्र रतूड़ी, डिप्टी सीनियर पीआरओ सचिन शर्मा, नर्सिंग स्टाफ विशम्भर, एल्डो आदि उपस्थित थे।

Share this

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *